CBSE Board Exam 2026: कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, बोर्ड ने जारी किया नया नोटिस
अचानक अपने-आप ऑन या ऑफ होना
अगर आपका Smart TV बिना रिमोट छुए अपने-आप चालू या बंद होने लगे, या वॉल्यूम और चैनल अपने आप बदलें तो यह सामान्य खराबी नहीं हो सकती. कई बार हैकर्स रिमोट एक्सेस के जरिए टीवी को कंट्रोल करने लगते हैं जिससे ऐसे अजीब व्यवहार देखने को मिलते हैं.
अनजान ऐप्स या सेटिंग्स में बदलाव
TV में अगर ऐसे ऐप दिखें जो आपने कभी इंस्टॉल नहीं किए या फिर सेटिंग्स अपने-आप बदल जाएं, तो सतर्क हो जाना चाहिए. हैकर्स अक्सर मालवेयर वाले ऐप्स इंस्टॉल कर देते हैं जिससे वे आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं या डेटा चुरा सकते हैं.
कैमरा और माइक्रोफोन से जुड़ा खतरा
आजकल कई Smart TV में इन-बिल्ट कैमरा और माइक्रोफोन होता है. अगर आपको लगे कि कैमरा लाइट बिना वजह जल रही है या वॉयस कमांड के बिना भी TV एक्टिव हो रहा है तो यह एक बड़ा खतरे का संकेत हो सकता है. ऐसे में कोई आपकी बातचीत सुन या आपको देख भी सकता है.
इंटरनेट स्लो होना या डेटा का असामान्य इस्तेमाल
अगर Smart TV इस्तेमाल करते समय आपका इंटरनेट अचानक बहुत स्लो हो जाए या डेटा तेजी से खत्म होने लगे, तो इसका मतलब हो सकता है कि बैकग्राउंड में कुछ संदिग्ध चल रहा है. कई बार हैक किया गया TV दूसरे सर्वर से जुड़कर डेटा भेजता रहता है.
WhatsApp सुरक्षा का मास्टर प्लान: इन 3 सीक्रेट ट्रिक्स से मिनटों में बनाएं अपना अकाउंट पूरी तरह से सेफ
पॉप-अप विज्ञापन और अजीब मैसेज
Smart TV पर बार-बार अजीब पॉप-अप ऐड आना, या संदिग्ध वेबसाइट खुल जाना भी खतरे की घंटी है. यह संकेत देता है कि आपके TV में एडवेयर या वायरस घुस चुका है जो आगे चलकर और नुकसान पहुंचा सकता है.
खुद को कैसे रखें सुरक्षित?
Smart TV को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करना बहुत जरूरी है. अनजान ऐप्स डाउनलोड न करें, पब्लिक Wi-Fi से TV को कनेक्ट करने से बचें और जरूरत न हो तो कैमरा-माइक्रोफोन को बंद रखें. मजबूत पासवर्ड और अलग नेटवर्क का इस्तेमाल करने से भी खतरा कम किया जा सकता है.