Smriti Mandhana Created History: स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने इतिहास रच दिया है. वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. यहीं नहीं वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 4000 रन के आंकड़े को छूने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं. मंधाना से पहले यह विशेष उपलब्धि न्यूजीलैंड की महिला बैटर सूजी बेट्स के नाम दर्ज था. जिन्होंने 3665 गेंदों में 4000 रन के आंकड़े को छुआ था. मगर मंधाना ने महज 3,227 गेंदों में ही 4000 रन बनाते हुए यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
स्मृति मंधाना के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज है. कैप्टन कौर ने देश के लिए खबर लिखे जाने तक 3669 रन बनाए हैं. उनके बाद तीसरे स्थान पर जेमिमा रोड्रिग्स काबिज हैं. जिन्होंने 2444 रन कूटे हैं. बात करें देश के लिए महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खबर लिखे जाने तक किन 10 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 10 भारतीय महिला खिलाड़ी
बात करें स्मृति मंधाना के T20I करियर के बारे में तो 2013 से खबर लिखे जाने तक उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से कुल 154 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 148 पारियों में 29.90 की औसत से 4007 रन निकले हैं. मंधाना के नाम महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज है.
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।