South Africa Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पश्चिम में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। फायरिंग के दौरान 20 लोगों को गोली लगी है। इस गोलीबारी में 3 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावर मौके से भाग गए हैं और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमले के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है। पुलिस ने बताया कि कई लोगों को सड़क पर चलते समय निशाना बनाया गया है।


