SpiceJet Flight Emergency Landing : 150 यात्रियों को लेकर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि इंजन फेल होने की वजह से दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट को टेकऑफ के तुरंत बाद वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट SG121 दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकली थी, जब क्रू को एक इंजन में तकनीकी दिक्कत का पता चला। सावधानी के तौर पर, पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया।


