SSC Exam Calendar 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एसएससी एग्जाम का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में इस साल होनेवाली परीक्षा और तारीखों की जानकारी दी गई है. SSC Exam Calendar 2026 के अनुसार इस साल कुल 12 परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं. बता दें कि हर साल SSC 80,000 से ज़्यादा वैकेंसी निकालता है. इन वैकेंसी के लिए 10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएशन लेवल के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. हर साल लाखों उम्मीदवार इसी कैलेंडर का इंतजार करते हैं. दरअसल कैलेंडर की मदद से स्टूडेंट्स को परीक्षा के फॉर्म भरने से लेकर एग्जाम किस महीने में हो सकते हैं. ये जानकारी मिल जाती है, जिसके हिसाब से वो अपनी तैयारी में तेजी ला सकते हैं.



