आज 16 मार्च: देश में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने फिर से टेंशन वाला अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने 16 मार्च से लेकर 19 मार्च तक के लिए यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत 17 राज्यों के लिए मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके और तूफान चल सकता है। इस बारिश की वजह से तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है।
वहीं, पूर्वी भारत के लोगों के लिए भी विशेष चेतावनी है। आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान होने की भी संभावना है। किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। इतना ही नहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां हीटवेव यानी भीषण लू मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं देश के किस-किस राज्य में बारिश अपना रौद्र रूप दिखाने वाली है…
देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर-पश्चिम भारत (यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब)
- मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 16 मार्च को उत्तराखंड में गरज, बिजली और तूफानी हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा से 70 किमी प्रति घंटा तक) चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।
- आईएमडी के मुताबिक 16 मार्च और 19 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज, बिजली और तूफानी हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
- इसके अलावा 16, 18 और 20 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में गरज, बिजली और तूफानी हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।
- मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च और 18 मार्च को हिमाचल प्रदेश में; 18 मार्च और 19 मार्च को उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है।
- 16 मार्च से 20 मार्च के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बारिश की चेतावनी है।
- मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।
- आईएमडी के अनुमान के मुताबिक 16 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पूर्वी और मध्य भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़)
- पश्चिम मध्य प्रदेश में 18 और 19 मार्च को; पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 और 19 मार्च को; विदर्भ में 16 से 20 मार्च तक; छत्तीसगढ़ में 16 से 20 मार्च तक झारखंड में 16 से 19 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 16 मार्च से 17 मार्च और 20, 21 मार्च तक; बिहार में 16 से 19 मार्च तक और ओडिशा में 16 से 19 मार्च तक छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- 16 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल, ओडिशा और झारखंड में आंधी, बिजली और तूफानी हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है, साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
- इसी तरह, 16 मार्च को बिहार में भी आंधी, बिजली और तूफानी हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है, साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
- 21 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।
| शहर | अधिकतम तापमान (16 मार्च) | न्यूनतम तापमान (16 मार्च) |
| दिल्ली | 31°C | 16°C |
| मुंबई | 29°C | 24°C |
| चेन्नई | 31°C | 24°C |
| कोलकाता | 33°C | 23°C |
| लखनऊ | 32°C | 18°C |
| पटना | 33°C | 19°C |
| रांची | 32°C | 19°C |
| भोपाल | 34°C | 21°C |
| जयपुर | 33°C | 17°C |
| शिमला | 15°C | 05°C |
| नैनीताल | 21°C | 09°C |
पश्चिमी भारत(गुजरात, महाराष्ट्र)
- 16 से 19 मार्च के दौरान इस क्षेत्र में छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, सिवाय गुजरात राज्य के जहां यह केवल 18 और 19 मार्च को होने की संभावना है।
उष्ण लहर, गर्म और आर्द्र मौसम की चेतावनी
- विदर्भ में 16 मार्च को उष्ण लहर चलने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। बच्चों और बुजुर्ग को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान
- अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद के तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
- अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद के पांच दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
- अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद के चार दिनों में इसमें 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
- अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद के चार दिनों में इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा।
- अगले पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद के दो दिनों में इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा।
- अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद के तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।


