दिल्ली मेट्रो का मेगा प्लान: इस रूट पर बनेंगे 17 नए इंटरचेंज, सफर होगा फास्ट और आसान
जरूरी है लक्षणों पर ध्यान देना- हर समय बहुत ज्यादा थकान महसूस होते रहना, अब ये लक्षण ज्यादातर लोगों को मामूली लग सकता है लेकिन दिल का दौरा पड़ने से पहले थकान महसूस हो सकती है। इसके साथ-साथ अगर आपको सीने में बेचैनी महसूस हो रही है, तो तुरंत सावधान हो जाएं, क्योंकि हार्ट अटैक से पहले सीने में बेचैनी, सांस फूलना या फिर दर्द महसूस होना, इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। सीने में बेचैनी महसूस होने पर ज्यादातर लोग इसे मामूली एसिडिटी का लक्षण समझने की गलती कर बैठते हैं।
जान पर भारी पड़ सकती है लापरवाही- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से एक से दो दिन पहले यानी लगभग 48 घंटे पहले ही शरीर में कुछ ऐसे लक्षण नजर आने लगते हैं, जो हार्ट अटैक के खतरे की तरफ इशारा कर रहे होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन लक्षणों पर ध्यान न देना या फिर इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की लापरवाही करना, जान पर हावी पड़ सकता है।
Rajasthan Budget 2026-27: दीया कुमारी का समावेशी विकास मॉडल, पर्यावरण से रोजगार तक हर सेक्टर पर बड़ा फोकस
दिल की सेहत को मजबूत कैसे बनाएं- अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल को सुधारने की कोशिश में जुट जाइए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक, ब्रोकली, अनार, सेब, अखरोट, बादाम, साबुत अनाज, जैतून का तेल और सैल्मन फिश को दिल के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बस सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए।