India-Pakistan Nuclear Conflict: भारत-पाकिस्तान के बीच बना हुआ है परमाणु संघर्ष का खतरा’, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पलक मुच्छल की कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने हुनर को समाज के भले के लिए उपयोग में लाना चाहती हैं। उन्होंने यह साबित किया कि सशक्तिकरण केवल करियर या आर्थिक उपलब्धि तक सीमित नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी में उम्मीद जगाने की क्षमता में भी निहित है। वह अपने काम से यह दर्शाती हैं कि सच्चा स्टार वही है जो दूसरों के अंधकार में रोशनी बन जाए। पलक मुच्छल का जीवन यह याद दिलाता है कि दया, करुणा और सेवा भी कला की तरह ही आत्मा को छूने वाली ध्वनि हैं। उन्होंने दिखाया कि अगर इरादा सच्चा हो तो एक इंसान हजारों दिलों की धड़कन बन सकता है।
सुरों से सेवा तक, पलक मुच्छल का अनोखा सफर
मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी पलक मुच्छल बचपन से ही सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। महज़ छह साल की उम्र में उन्होंने सड़क पर गाना गाकर कारगिल शहीदों और गरीब बच्चों के लिए धन जुटाया था। धीरे-धीरे यह छोटी सी पहल एक बड़े जनआंदोलन में बदल गई।आज पलक अपने ‘पलक मुच्छल हार्ट फाउंडेशन’ के ज़रिए अब तक 3800 से अधिक गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी करवा चुकी हैं, वो भी बिल्कुल मुफ्त। वे खुद कॉन्सर्ट्स से मिलने वाली रकम और अपनी गायकी से हुई कमाई का बड़ा हिस्सा इस नेक काम में दान करती हैं।
Virat Kohli IPL 2026 में तोड़ेंगे रिकॉर्ड्स की हर सीमा? बन सकते हैं ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
गिनीज और लिम्का बुक में दर्ज हुआ नाम
मानवता के इस असाधारण कार्य ने पलक को न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान दिलाया। उनके इस योगदान के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज किया गया है।