Ice Hockey Player Noor Jahan: आइस हॉकी की ‘सुपरस्टार’ नूरजहां… लद्दाख की बेटी की बर्फीली चुनौती
नमक का ज्यादा सेवन
सबसे पहली हमारी रोजमर्रा यानी डेली लाइफ की गलत आदतों में आता है नमक का अत्यधिक सेवन. अगर कोई भी व्यक्ति अपनी डेली लाइफ या रोजाना के खाने में नमक का ज्यादा इस्तेमाल करता है, तो हमारे शरीर पर काफी गंभीर असर पड़ता है. नमक हमारे शरीर के ब्लड प्रेशर लेवल या स्तर को बढ़ाता है और ज्यादा नमक हमारी हड्डियों में से कैल्शियम को खत्म करता है, जिससे हड्डियां कमजोर होती हैं.
गलत पोस्चर से हड्डियों को नुकसान
गलत पोस्चर में उठना और बैठना हमारी हड्डियों पर हानिकारक प्रभाव डालता है. आजकल ऑफिस में बढ़ते काम के बोझ से घंटों हमें एक ही चेयर या जगह पर बैठना पड़ता है, जिससे हम अपनी मनचाही गलत पोस्चर में बैठते हैं, जिससे हमें आराम मिले, लेकिन हमें यह समझना होगा कि अगर कोई व्यक्ति गलत पोस्चर में बैठता या चलता है, तो हमारी रीढ़ की हड्डी पर गलत प्रभाव पड़ता है, जो हमारी बोन हेल्थ के लिए काफी हानिकारक है.
शराब का सेवन और हड्डियों की कमजोरी
हम सभी जानते हैं कि शराब हमारी सेहत और हेल्थ के लिए काफी हानिकारक है. यह हमारे कई महत्वपूर्ण अंगों जैसे लिवर को खराब करती है और हमें कैंसर जैसी घातक बीमारी देती है. इसका असर हड्डियों की मजबूती पर भी होता है. शराब के सेवन से हमारे शरीर को कैल्शियम और विटामिन को अवशोषित करने में दिक्कत आती है और हमारी हड्डियां अपनी डेंसिटी खोकर कमजोर हो जाती हैं, जिसकी वजह से कई तरह की हड्डियों और जोड़ों की बीमारी होने का खतरा रहता है.
गौतम गंभीर की कुर्सी खतरे में… टीम इंडिया के नए हेड कोच बनेंगे लक्ष्मण
कम पोषण वाला खाना
अगर आपकी डेली डाइट या खानपान में जरूरी पोषक तत्व नहीं हैं, तो यह हमारी हड्डियों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सबसे ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है, जो हमें दूध, पनीर, मक्खन और हरी पत्तेदार सब्जियों से बड़ी मात्रा में प्राप्त होती है. हमें हड्डियों को मजबूत रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन D की जरूरत होती है, जो हमें आसानी से धूप में 10 से 20 मिनट बिताने से मिल सकता है, जो हमारी हड्डियों को हेल्दी रखता है और उन्हें खोखला होने से बचाता है.