CG Vidhan Sabha Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज यानी 19 मार्च को 14वां दिन है. आज सदन में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सवालों के जवाब देंगे. वितरित फोर्टीफाइड चावल में अनियमितता मामले में ध्यानाकर्षण किया जाएगा. साथ ही आज विधानसभा में धर्म स्वतंत्र विधेयक पेश किया जाएगा. चर्चा के बाद आज ही विधेयक पास कराने की तैयारी है. गृह मंत्री विजय शर्मा इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत करेंगे.


