Today’s Horoscope 18 February 2026 : राशिफल के अनुसार, 18 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल.
मेष राशि
क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव होगा. आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें, जो आज आपके सामने आयी हैं. कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं.
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे.
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं.
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे. बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. किसी कन्या को कपड़े दान करके उनका आशीर्वाद लें, आपको शुभ अवसर प्राप्त होंगे.
सफलता प्राप्त करने के लिए व्यर्थ के झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगायें.
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं.
मिथुन राशि
आज आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. आपकी सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों.
घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है. आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है. साझीदारी के लिए अच्छे मौक़े हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही क़दम बढ़ाएँ.
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें.
कर्क राशि
आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है. हालांकि इसके लिए आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है. नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में बाहरी अवसर मिलने के योग हैं.
आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे. पैसों को लेकर सावधानी रखें. चोट लगने की भी आशंका है.
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: दूधिया सफेद या चांदी
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.
सिंह राशि
आज आप अपनी मेहनत के जरिए परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे. बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं. किसी जरुरी काम में भी सफलता मिल सकती है.
मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर है. मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें, आपका दिन अच्छा बीतेगा.
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: नारंगी या सुनहरा
उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
कन्या राशि
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे. बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है. माँ की बीमारी परेशान कर सकती है. उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज़ पर लगाने की कोशिश करें.
दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है. सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें.
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
उपाय: पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं.
तुला राशि
आज आपको सभी कार्य में सफलता मिलेगी. यदि पैतृक संपत्ति से आपने कुछ आस लगा रखी है तो आज वह पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, बिना सोचे समझे कोई वादा न करें.
बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहने के कारण आप सभी प्रकार से तनाव मुक्त रहेंगे.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. अगर जीवनसाथी से सलाह से काम करेंगे, तो फायदा मिलेगा. वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें. पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लेना अच्छा रहेगा.
ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है. कहीं बाहर जाने से पहले माता-पिता के पैर छूकर जाएं, आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होगी.
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें.
धनु राशि
आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा. दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे. विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे. नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है.
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: महरून
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
मकर राशि
आज सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम और सचेत रहना होगा. नौकरी के लिए भी आपको संघर्ष करना पड़ सकता है. आकस्मिक धन खर्च होगा और किसी सहयोगी से वाद-विवाद और मनमुटाव हो सकता है.
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने काम से पहचान मिलने के संकेत हैं.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
कुंभ राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी और कारोबार में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जायेंगी. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको बिजनेस में काफी फायदा करायेगा.
आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे. सुबह उठने के बाद सूर्य को प्रणाम करें, आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: काला या आसमानी
उपाय: गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
मीन राशि
आज आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है. व्यापारियों के लिए हीरा, कोयला, चूना आदि क्षेत्र लाभ दे सकते हैं. आपका जीवन सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है.
अचानक आई जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में रूकावट डाल सकती है. आज आपको लगेगा कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम कर पा रहे हैं.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: सुनहरा या पीला
उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल का दान करें.
18 February Love Rashifal –
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपका रिश्ता नई दिशा ले सकता है। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाना फायदेमंद रहेगा। इससे आप दोनों के बीच स्पष्टता और समझ बढ़ेगी। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी नए व्यक्ति से मिलने और रिश्ता आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपके प्रेम संबंधों में गंभीरता और स्थिरता आएगी। रिश्ते में ईमानदारी और भरोसे को मजबूत करने का सही समय है। सिंगल लोगों को पहले खुद को समझने और अपनी भावनाओं को परखने की जरूरत है, तभी सही साथी की पहचान हो पाएगी।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
रिश्ते में आज थोड़ी सुस्ती या दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर को समय दें और बातचीत से गलतफहमियां दूर करें। सिंगल लोग आत्मविश्लेषण के जरिए भविष्य के बेहतर रिश्तों की तैयारी कर सकते हैं।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आप अपने साथी के करीब रहना चाहेंगे। दिल की बात साझा करने और भावनात्मक संतुलन बनाने का अच्छा अवसर है। अविवाहित लोग रोमांस को खुले मन से स्वीकार करें, कोई पुरानी याद भी मन को छू सकती है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
रोमांस के लिहाज से दिन अनुकूल है, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है। किसी पुराने मतभेद को सुलझाने से रिश्ते में नई मजबूती आएगी। सिंगल लोगों के जीवन में अचानक प्रेम का प्रवेश हो सकता है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज रिश्ते में ताजगी और अपनापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से आपसी समझ गहरी होगी। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो दिलचस्पी दिखाए।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज रिश्ते में हल्का तनाव रह सकता है, खासकर अगर अपेक्षाएं ज्यादा हों। समझदारी और धैर्य से काम लें। अविवाहित लोग किसी पुराने प्रेम संबंध से दोबारा जुड़ सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आपका प्रेम जीवन स्थिर रहेगा, लेकिन साथी की भावनाओं को समझना जरूरी है। खुलकर संवाद करने से रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोगों के लिए किसी मित्र के साथ खास जुड़ाव बनने के संकेत हैं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
रिश्तों में संवेदनशीलता बनी रह सकती है। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें और साथी की बात भी सुनें। सिंगल लोगों के लिए यह आत्मप्रेम और आत्मसम्मान बढ़ाने का समय है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आप साथी के साथ गंभीर और दिल से जुड़ी बातचीत कर सकते हैं। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। छोटी बातों को तूल न दें और एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करें।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज रिश्ते में गहराई और समझ बढ़ेगी। अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें, इससे आपसी तालमेल बेहतर होगा। अविवाहित लोग किसी पुराने रिश्ते को दोबारा शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज प्यार के मौके मिलेंगे, लेकिन भ्रम से बचना जरूरी है। अपनी भावनाएं साफ शब्दों में व्यक्त करें। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे गहरा संबंध बनने की संभावना हो।


