Tomar Brothers Case: सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार वीरेंद्र सिंह तोमर को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ पूरी होने पर न्यायिक रिमांड की मांग की।
Tomar Brothers Case: सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार वीरेंद्र सिंह तोमर को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ पूरी होने पर न्यायिक रिमांड की मांग की।
भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट : विवादों से बिगड़ा स्वाद
कोर्ट ने 14 दिनों के लिए वीरेंद्र को जेल भेज दिया है। इधर, पुलिस उसके छोटे भाई रोहित तोमर की तलाश कर रही है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस ने रोहित की तलाश में कुछ जगह छापेमारी की है, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को शक है कि वह करणी सेना के किसी पदाधिकारियों के घर छिपा हुआ है।
Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन शीतलहर का अलर्ट, रायपुर में 3 साल बाद सबसे कम तापमान
पुलिस ऐसे लोगों की सूची बना रही है, जो उससे जुड़े हैं। उनके घर छापेमारी की तैयारी की जा रही है। इधर, शुक्रवार को वीरेंद्र तोमर को कोर्ट में पेश करने के दौरान समर्थन में कई लोग कोर्ट व जेल पहुंचे थे। पुलिस इन दोनों ही जगहों की वीडियोग्राफी कराई। साथ ही नारेबाजी करने वालों की पहचान की जा रही है सूदखोरी के मामले में 162 दिनों तक फरार काटने के बाद वीरेंद्र तोमर रायपुर जेल पहुंच गया है। जहां उसे सामान्य बैरक में रखा गया है। इससे पहले भी वह जेल जा चुका है।
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
