Trains Cancelled : उत्तर रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को एक माह के लिए रद्द करने का फैसला किया है। यह रद्दीकरण 1 से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। रेलवे के अनुसार,ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय परिचालन संबंधी कारणों से लिया गया है। इनमें मेंटेनेंस, पावर ब्लॉक व तकनीकी कार्य शामिल हैं। ट्रेनों के रद्द करने के फैसले से इन रूटों पर रोजाना अपडाउन करने वालों की जेब का खर्च बढ़ जाएगा।
दिल्ली-गाजियाबाद और दिल्ली-फरुखनगर रूट पर चलने वाली ये सेवाएं रोजाना दफ्तर जाने वाले यात्रियों के लिए अहम मानी जाती हैं। दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर पहले से चल रही कुछ स्पेशल होली ट्रेनों के बावजूद इन लोकल ट्रेनों की रद्दीकरण से रोजाना यात्रियों को काफी असुविधा हो सकती है। इसके अलावा होली के बाद बढ़ती भीड़ के बीच भी असुविधा होगी।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।