Sadhvi Prem Baisa Case Update : साध्वी प्रेम बाईसा निधन मामला, पहली बार सामने आया नर्सिंग ऑफिसर, इलाज को लेकर किया बड़ा खुलासा
चंद्रिका दीक्षित का शुरुआती जीवन और पहचान
चंद्रिका दीक्षित दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी जॉब छोड़कर वड़ा पाव स्टॉल लगाया और उसी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनके खाने और स्टॉल के रोचक कंटेंट ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। लोग उन्हें Vada Pav Girl के नाम से पहचानने लगे। उनके वीडियो में लोगों की बड़ी लाइन देखने को मिली और इसी वजह से उन्होंने फेम हासिल किया। बाद में रियलिटी शो Bigg Boss OTT Season 3 में भी वह पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट बनीं, जिससे उनकी पहचान और बढ़ी।
बिग बॉस ओटीटी 3 और शो में सफर
चंद्रिका को बिग बाॅस ओटीटी 3 में शामिल होने का मौका मिला, जिसे बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर होस्ट कर रहे थे। शो में उनके व्यक्तित्व, सीधे बोलने की शैली और उत्साह ने दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि बाद में वह शो से बाहर हो गईं, लेकिन उनका हिस्सा बनना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा।
सोशल मीडिया और करियर
चंद्रिका न केवल वड़ा पाव बेचती हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स रखती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका रोज़ाना 40,000 रुपये तक का कमाई भी है और उनका नेटवर्क वर्थ लगभग 1-1.5 करोड़ रुपये तक बताया जाता है। उन्होंने दिल्ली में एक कैफ़े भी खोला है जहां वह वड़ा पाव बेचती हैं।
Rail Budget 2026-27: रेल बजट में राजस्थान की बल्ले-बल्ले! रिकॉर्ड ₹10,228 करोड़ की सौगात, इस शहर से दौड़ेगी पहली स्लीपर वंदे भारत
अब क्यों हैं चर्चा में?
चंद्रिका फिलहाल अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक वीडियो पोस्ट कर अपने पति पर बेवफाई (ए़क्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) के गंभीर आरोप लगाए हैं। वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस निजी मुद्दे पर उनकी भावनाएँ साझा कर रहे हैं।
सोशल प्लेटफॉर्म्स पर यह मामला तेजी से फैल रहा है और लोग चंद्रिका के समर्थन या आलोचना दोनों तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। इससे वह एक बार फिर मीडिया और इंटरनेट पर चर्चा में बनी हुईं हैं।