सूरजपुर: साधुओं को लेकर लोगों का नजरिया आमतौर पर सम्मान और पूजा से भरा होता है, लेकिन जब उनके व्यवहार या कारनामों पर संदेह होता है, तो ग्रामीणों की भावनाएं पल भर में बदल जाती हैं।
सूरजपुर: साधुओं को लेकर लोगों का नजरिया आमतौर पर सम्मान और पूजा से भरा होता है, लेकिन जब उनके व्यवहार या कारनामों पर संदेह होता है, तो ग्रामीणों की भावनाएं पल भर में बदल जाती हैं।
ऐसा ही नजारा सूरजपुर जिले के देवनगर गांव में देखने को मिला, जहां साधुओं के कथित कामों को लेकर ग्रामीणों में रोष भड़क उठा और माहौल तनावपूर्ण हो गया। गांव में दूसरे प्रांत से पहुंचे दो साधु एक व्यक्ति का हाथ देख रहे थे, तभी वह व्यक्ति बेहोश होने लगा।
जैसे ही इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों की हुई तो वे बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। तंत्र-मंत्र करने की आशंका जताते हुए साधुओं की धुनाई शुरू कर दी. करीबन घंटे भर तक चले बवाल के बाद ग्रामीणों ने दोनों साधुओं को छोड़ दिया, जिसके बाद वे अपनी मोटरसाइकिल पर भाग निकले।
🧑💼 Editor: News Ghanti
🏠 Address: 77/1, Nehru Nagar East, Near Shivaji Chowk, Bhilai – 490020
📧 Email: newsghanti2023@gmail.com
📱 Mobile: +91-9425242021
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।
News Ghanti Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
