Virat Kohli and Travis Head Video: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड से हाथ नहीं मिलाया और सीधे आगे बढ़ गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रन से हराया। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी पारंपरिक हैंडशेक के लिए मैदान पर आए। इसी दौरान ट्रैविस हेड ने विराट कोहली की तरफ हाथ बढ़ाया, लेकिन विराट बिना प्रतिक्रिया दिए आगे निकल गए और बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते रहे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
🔴Virat Kohli not happy with Travis Head for that reaction 🤯🥵
– yelled at him while at the crease.
– frustrated at the dugout.
– No handshakes after the match 🤯🗿 pic.twitter.com/T0TcwFnimu— ‘HK’ (@potter_here18) May 22, 2026
विराट और हेड के बीच नोकझोंक
दरअसल, दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव मैच के दौरान ही शुरू हो गया था। 256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते समय RCB की पारी के शुरुआती ओवरों में विराट और हेड के बीच तीखी बातचीत देखने को मिली। शिवांग कुमार के ओवर में जब रन तेजी से बन रहे थे, तब विराट ने हेड की ओर इशारा करते हुए उन्हें गेंदबाजी के लिए बुलाने जैसा इशारा किया। साथ ही उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर का भी इशारा बनाया, मानो हेड को चिढ़ा रहे हों। हेड ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया, लेकिन तब तक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका था।
SRH की पारी के दौरान भी विराट काफी आक्रामक नजर आए थे। जब रासिक डार सलाम ने ट्रैविस हेड को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड किया, तब विराट ने मैदान पर जोरदार जश्न मनाया था। हालांकि, इस हाई-स्कोरिंग मैच में विराट का बल्ला ज्यादा नहीं चला। साकिब हुसैन ने उन्हें सिर्फ 15 रन पर आउट कर दिया। विराट बड़े शॉट की कोशिश में गेंद को सही टाइम नहीं कर सके और कैच थमा बैठे। बाद में ट्रैविस हेड ने गेंदबाजी करते हुए रजत पाटीदार का विकेट भी हासिल किया।
#ViratKohli 🆚 #TravisHead 🥵🤯
Tensions rise in high voltage clash🔥#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #SRHvRCB | LIVE NOW ➡️https://t.co/52qPTW2gSO pic.twitter.com/JOiWaxNW6T
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
SRH ने RCB को दी मात
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 255/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन, ईशान किशन ने 44 गेंदों में 79 रन और हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारियां खेलीं। जवाब में RCB 200 रन तक ही पहुंच सकी। हालांकि, हार के बावजूद RCB नेट रन रेट के आधार पर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही और गुजरात टाइटंस के साथ टॉप-2 में जगह बनाने में सफल रही। अब दोनों टीमें 26 मई को धर्मशाला में क्वालिफायर-1 में आमने-सामने होंगी।


