पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चल रही अशांति ने अब तक सैंकड़ों लोगों की जान ले ली है. पाकिस्तान की निरंकुश सेना के हाथों हर रोज लोग मारे जा रहे हैं. ऐसे में PoK के विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई करने वाली जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता सरदार अमन खान ने भारत से मदद मांगी है. उनका दावा है कि विरोध प्रदर्शनों पर कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सरकार ने इस इलाके में आर्थिक नाकेबंदी कर दी है. अब JAAC नेता ने नई दिल्ली से मानवीय सहायता भेजने और लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर बॉर्डर खोलने की अपील की. उन्होंने तर्क दिया कि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो PoK के आम नागरिकों के पास भारत जाने का विकल्प होना चाहिए.


