रायपुर : देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर खत्म चूका है, लेकिन प्रदेश का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और इसी के चलते अब ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के के साथ ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन भर हवाएं चल रही है।


