Rashifal 26 February 2026: कर्क और वृश्चिक को आज मिल सकती है बड़ी सफलता, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक और लव राशिफल
उत्तर पश्चिम भारत यानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक तापमान तेजी से बढ़ेगी. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है. उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है. दिल्ली में अगले हफ्ते के दौरान पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगी. 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री से बढ़ते हुए 3 मार्च को होली के पहले 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा. इस हफ्ते के दौरान आसमान साफ रहेगा.हल्की धुंध सुबह के वक्त देखी जा सकती है. न्यूनत तापमान भी 13-15 डिग्री के औसत से बढ़कर 15 से 17 डिग्री तक पहुंच जाएगा.
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फरवरी महीने में पश्चिमी विक्षोभों की संख्या कम रही है और उनकी सक्रियता भी ज्यादा नहीं थी. इस कारण बारिश का दौर उत्तर भारत में देखने को नहीं मिला है. यही वजह है कि फरवरी में तापमान तेजी से बढ़ा है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा तक दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है.
Rajasthan Cabinet Meeting: राजस्थान में बदले चुनावी नियम, 2 से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव, सरकार का बड़ा फैसला
दक्षिण भारत में बारिश के अनुमान
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप में छिटपुट और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. कर्नाटक और तेलंगाना में 26 फरवरी को बारिश के आसार है.