कहां है आज सबसे कम तापमान?
mausam.imd.gov.in के मुताबिक, तापमान की बात करें तो उत्तर भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों की बात करें तो आज (रविवार को) सबसे ज्यादा सर्दी चंडीगढ़ में है। जहां न्यूनतम तापमान 4.0°C है। इसके बाद नई दिल्ली का नंबर आता है। जहां तापमान 4.7°C है। फिर सबसे ज्यादा ठंड आज लखनऊ में है, जहां मिनिमम टेंपरेचर 6.6°C है। वहीं, भोपाल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है, यहां 7.2°C न्यूनतम तापमान है। जयपुर में भी 7.6°C मिनिमम टेंपरेचर है और पटना में न्यूनतम तापमान 8.5°C है।
किन जगहों पर छाएगा कोहरा?
नॉर्थ-वेस्ट इंडिया और बिहार में अगले 5-7 दिन में और एमपी, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया और सब-हिमालयन वेस्ट बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में अगले 2-3 दिन सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है। राजस्थान में 11 जनवरी, बिहार में 11 से 14 जनवरी के बीच कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के IAS दीपक सोनी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, बलौदाबाजार के कलेक्टर भारत सरकार में बने डायरेक्टर
शीतलहर कहां ढाएगी कहर?
इसके अलावा, राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में 12-13 जनवरी को शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर झेलनी पड़ सकती है। राजस्थान में 11 से 14 जनवरी, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और ओडिशा में 11-12 जनवरी, उत्तराखंड, झारखंड और कर्नाटक में 11 जनवरी को शीतलहर की परेशानी उठानी पड़ सकती है।