Rashifal 17 January 2026 : आज का दिन आपके लिए शुभ या चुनौतीपूर्ण? 17 जनवरी 2026 का राशिफल पढ़ें
दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज घने से घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ क्षेत्रों में अगले 1-2 दिन में शीतलहर की संभावना है। उसके बाद इसमें कमी आ सकती है।
अगले 2 दिन सताएगा कोल्ड डे
नॉर्थ-वेस्ट इंडिया और बिहार में अगले 5 दिन में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले 2 दिन शीत दिवस रहने की संभावना है। वहीं, नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में अगले 3 दिन में मिनिमम टेंपरेचर में 2-4 डिग्री सेल्सियस धीरे-धीरे बढ़ सकता है। उसके बाद के अगले 4 दिन इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा।
RSMSSB का बड़ा फैसला: लंबे समय से अटकी 3 बड़ी परीक्षाओं पर आई खुशखबरी, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
पूर्वी भारत में कितना बदलेगा तापमान?
ईस्ट इंडिया में अगले 2 दिन न्यूनतम तापमान में ज्यादा नहीं बदलेगा। उसके बाद के 3 दिन तक 2-4 डिग्री सेल्सियस धीरे-धीरे बढ़ सकता है। उसके भी बाद के 2 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
महाराष्ट्र में कैसा रहेगा टेंपरेचर?
महाराष्ट्र के मिनिमम टेंपरेचर में अगले 24 घंटे में कोई खास बदलाव दिखने की संभावना नहीं है। उसके बाद के 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस धीरे-धीरे बढ़ सकता है। उसके बाद के 3 दिनों के दौरान, इसमें कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।