Weather Update Today: देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. एक तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश के का अलर्ट जारी किया गया है, तो दूसरी ओर उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी का असर दिखने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर आज दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में देखने को मिल सकता है.


