CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में ठंड अब प्रचंड रूप लेने वाली है. 24 घंटे के बाद तापमान में गिरवाट का सिलसिला शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग ने तीन दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है. वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों पर शनिवार को बूंदाबांदी भी होने की संभावना है. इसके अलावा एक-दो पॉकेट में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान सुकमा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.


