SBI में निकली 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, 8 जुलाई तक करें आवेदन
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में 22 और 23 जन को बादल छाये रहने के साथ बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के बीच दोपहर और शाम को आंधी बारिश का अळर्ट है. दोनों ही दिन 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है.
राजस्थान में आंधी, बारिश
पूर्वी राजस्थान में 22 और 23 जून तेज आंधी, तूफान और 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है. जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी 25 से 28 जून तक बारिश, आंधी, तूफान की चेतावनी है.
उत्तराखंड में भी बारिश
उत्तराखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 से 25 जून के दौरान बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी 22-23 जून को बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी 22 से 26 जून के दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ में 22 से 28 जून के दौरान बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी इसी दौरान मॉनसून की बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 22 से 26 जून के दौरान बारिश होने की संभावना है. इन दोनों ही राज्यों में एक हफ्ते तक तेज हवाएं और बारिश के साथ आंधी, तूफान का भी खतरा बना हुआ है.
मुंबई में मॉनसून की बारिश
मॉनसून देरी के साथ मुंबई पहुंच चुका है. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, सौराष्ट्र क्षेत्र में भी बारिश का अलर्ट है. गोवा और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी 22 से 28 जून तक भारी बारिश होने की आशंका है.
यहां इंसानों नहीं, रोबोट्स का चलता है राज! कंपनी में चंद लोग, बाकी सारा काम मशीनों के हवाले
मॉनसून अपडेट – मुंबई, बिहार, झारखंड में बारिश
दक्षिण पश्चिम मॉनसून मुंबई के साथ तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों को अगले 48 घंटों में कवर कर लेगा. बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं. पश्चिम बंगाल, सिक्किम के इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में दो दिन अभी हीट वेव यानी लू चलने का अलर्ट है.