Good Wife Syndrome : ‘गुड वाइफ सिंड्रोम’ से बाहर निकल रहीं मॉर्डन महिलाएं, ऐसे बढ़ा रहीं अपनी सेल्फ-वैल्यू
पारा लुढ़का और 10 मिमी तक बारिश
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश से पारा लुढ़का और हवा बेहद साफ नजर आई. पालम में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 9.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. आयानगर में 1.4 मिमी बारिश हुई, जबकि सफदरजंग में नाममात्र और लोदी रोड और रिज में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई. शहर में येलो अलर्ट है.
कहां कब बारिश होगी (Rain Alert)
- 6 मई को हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू में
- 6-7 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में
- राजस्थान में 6 से 9 मई तक बारिश
- 6 से 9 मई के दौरान बंगाल में बारिश
- 7 से 11 मई तक बारिश में बारिश
- 6 से 11 मई तक झारखंड, ओडिशा में
- 6 से 9 मई के दौरान मध्य प्रदेश में बारिश
- 5 से 9 मई के दौरान छत्तीसगढ़ में बारिश
- 6 से 9 मई तक तमिलनाडु, तटीय आंध्र में
- 7 और 8 मई को कर्नाटक औऱ रायलसीमा क्षेत्र में
दिल्ली का अधिकतम औऱ न्यूनतम तापमान
दिल्ली में सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है. पालम में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम है. लोदी रोड पर अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है.रिज पर 32.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम है. आयानगर में 32.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.0 डिग्री कम है. पालम में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है. लोदी रोड पर 18.6 डिग्री तापमान रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है. रिज में यह 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम है. आयानगर में 22.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है.
Amisha Patel: मिसाइल स्ट्राइक में फंसी अमीषा पटेल, दुबई में होने वाली थी लैंडिंग लेकिन डाइवर्ट की गई फ्लाइट, अब बोलीं- ये युद्ध कब रुकेगा?
उत्तराखंड का मौसम का हाल
उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई.पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्टेशनों पर भारी बारिश हुई.संभल जिले के गुन्नौर में 13 सेंटीमीटर और कासगंज के सहवार में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. पश्चिम बंगाल, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर भी भारी बारिश हुई. दिल्ली के करनाल स्टेशन पर भी 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. उत्तराखंड में लगातार बारिश और चुनौतीपूर्ण हालात के बीच केदारनाथ यात्रा चल रही है. कम दृश्यता, कोहरे और बारिश ने रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर सेवाओं को रोक दिया है.