लेबनानी नदी किनारे भड़की जंग, रातभर इजरायल-हिजबुल्ला में ताबड़तोड़ हमले, इतने लोगों ने गंवाई जान
इंटरनेट पर क्या देखना मना है?
बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेट- इंटरनेट पर बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेट पर कठोर पाबंदी लगाई गई है. कानून के तहत इस तरह का कंटेट क्रिएट करना, देखना, डाउनलोड करना, स्टोर करना, ब्राउज करना और डिस्ट्रीब्यूट करना गंभीर अपराध है. इसमें लंबी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है. इसलिए ऐसे किसी भी कंटेट से बचना जरूरी है. अश्लील वीडियो को लेकर भी कई मामलों में कानून का डंडा चल सकता है.
पायरेटेड कंटेट- अगर आप इंटरनेट पर पायरेटेड कंटेट देख या यूज कर रहे हैं तो कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं. कॉपीराइट कानून के तहत बिना परमिशन के पायरेटेड कंटेट देखना, स्टोर, डाउनलोड और डिस्ट्रीब्यूट करना गैरकानूनी है. ऐसे अपराधों में जुर्माने से लेकर सजा तक हो सकती है.
भड़काऊ और राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे से जुड़ा कंटेट- देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कंटेट पूरी तरह बैन है. ऐसे कंटेट के खिलाफ कई कानूनों के तहत कार्रवाई हो सकती है. अगर कोई इंटरनेट पर टेरेरिस्ट प्रोपेगेंडा, हेट स्पीच, राष्ट्र-विरोधी कंटेट देखते या फैलाते हुए पकड़ा जाता है तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस तरह के कंटेट को शेयर या महज लाइक करना भी कानूनी पचड़े में फंसा सकता है और जांच एजेंसियां आपके घर तक आ सकती हैं.
IPL में बड़ा बदलाव! अब दो फेज में होगा टूर्नामेंट, सितंबर-अक्टूबर में भी होंगे मैच
ऑनलाइन गैंबलिंग और बैन हुई सर्विस- ऑनलाइन गैंबलिंग पर प्रतिबंध होने के कारण इस तरह की एक्टिविटी करना गैर-कानूनी है. इसी तरह जिन सर्विसेस और ऐप्स को सरकार ने बैन किया हुआ है, उन्हें एक्सेस करना भी मुश्किलें बढ़ा सकता है. ऐसी ऐप्स को VPN के जरिए यूज करना भी खतरे से खाली नहीं है और इसे सरकार के नियमों के उल्लंघन के तौर पर देखा जा सकता है.