छत्तीसगढ़ की पंडवानी सम्राट तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर के ICU में भर्ती
क्या है विवाद
मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्याकांड को लेकर प्रेस ब्रीफिंग बुलाई गई थी। अब खबरें हैं कि पत्रकारों से बातचीत से पहले वहां मौजूद IPS भारती समेत अन्य पुलिस अधिकारी हंस रहे हैं। सोशल मीडिया वायरल हुए वीडियो में कोयंबटूर जोन की आईजी रम्या भारती के अलावा डीआईजी पी समिनातन और एसपी पवन कुमार रेड्डी भी नजर आ रहे हैं। अब इनकी हंसी को लेकर सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
कौन हैं IPS रम्या भारती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2008 से IPS की पारी की शुरुआत करने वालीं रम्या भारती केंद्रीय नियुक्तियों समेत कई अहम पदों पर रहीं। इनमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय में आने वाले BCAS यानी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी शामिल है। वह यहां उप महानिदेशक पद पर थीं। खबर है कि वह एविएशन सिक्योरिटी से जुड़े कई मंचों पर भारत की अगुवाई कर चुकी हैं। साथ ही वह कोलकाता की उपायुक्त, चेन्नई में जॉइंट कमिश्नर, कोयंबटू, मदुरै और तिरुवन्नामलाई जैसे जिलों में एसपी भी रह चुकी हैं।
Today’s Weather: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
परिवार को सौंपा शव
यह मामला 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, कथित यौन उत्पीड़न और हत्या से संबंधित है। बच्ची का शव 22 मई को सुलूर के कन्नामपलयम झील के किनारे मिला था, जिस पर चोटों के स्पष्ट निशान थे। 23 मई को जिला पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्य संदिग्धों में से एक की पहचान 33 वर्षीय के कार्थी के रूप में हुई, जो परिवार का पड़ोसी था। दूसरे संदिग्ध की पहचान आर मोहन के रूप में हुई।