Rajasthan News : लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) की किल्लत के बीच राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने आमजन को राहत देने के उद्देश्य से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विवाह समारोहों के लिए LPG सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गोदारा की अध्यक्षता में 7 अप्रैल को राज्य में घरेलू एवं कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था और PNG कनेक्शनों के विस्तार पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उच्चाधिकारी एवं ऑयल गैस मार्केटिंग कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में तेल एवं गैस कंपनियों के अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में गैस सिलेंडर की औसत डिलीवरी अवधि 4-5 दिन के भीतर सुनिश्चित की जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में कितने-कितने सिलेंडर मिलेंगे?
बता दें कि अब राजस्थान में शादियों के सीजन में घरेलू सिलेंडर की तुलना में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की मांग बहुत ज्यादा रहती है, इसलिए गोदारा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह समारोह के लिए 19 किलो के दो कमर्शियल गैस सिलेंडर और शहरी क्षेत्रों में विवाह समारोह के लिए 19 किलो के तीन कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे लोगों को वैकल्पिक ईंधन की समस्या का सामना न करना पड़े।
कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए विवाह के कार्ड को सलंग्न कर संबंधित DSO को आवेदन करना होगा। आवेदन प्राप्त करने के बाद DSO द्वारा क्षेत्र की गैस एजेंसी से संपर्क कर वाणिज्यिक सिलेंडरों की व्यवस्था करवाई जाएगी।
गोदारा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना ई-केवाईसी के किसी भी कंज्यूमर को LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो और पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिल सके।
News Ghanti पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख और जानकारियाँ केवल सामान्य सूचना एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं देते। वेबसाइट पर प्रकाशित विचार लेखकों के व्यक्तिगत हैं। किसी भी जानकारी के उपयोग से होने वाली हानि के लिए News Ghanti उत्तरदायी नहीं होगा।