Rajasthan News: “105 KM दूर से पानी ला सकते हैं, तो 5 KM का अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?” हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
DoPT ने विवाह के आधार पर दी मंजूरी
DoPT द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुद्रा रहेजा को पहले त्रिपुरा कैडर आवंटित किया गया था। विवाह के बाद उन्होंने अंतर-कैडर स्थानांतरण का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। ऑल इंडिया सर्विसेज के प्रावधानों के अनुसार, पति-पत्नी दोनों यदि अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारी हों तो प्रशासनिक और पारिवारिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए एक ही कैडर में तैनाती की अनुमति दी जा सकती है।
कौन हैं IAS मुद्रा रहेजा?
मुद्रा रहेजा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका पारिवारिक संबंध हरियाणा के सोनीपत से है। उनका जन्म 17 जनवरी 1998 को हुआ। उन्होंने विज्ञान विषय में स्नातक (B.Sc.) की पढ़ाई की है। UPSC में सफलता से पहले उन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की HCS परीक्षा में राज्य स्तर पर छठी रैंक हासिल की थी। UPSC में उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र (Sociology) था।
पहले IPS, फिर बनीं IAS
मुद्रा रहेजा ने लगातार दो प्रयासों में UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की। पहले UPSC CSE 2023 में ऑल इंडिया रैंक 413, जिसके आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयन हुआ। बाद में UPSC CSE 2024 में ऑल इंडिया रैंक 252 के साथ उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में हुआ। वह 2025 बैच की IAS अधिकारी हैं।
LBSNAA में चल रही है ट्रेनिंग
फिलहाल मुद्रा रहेजा मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वह राजस्थान सरकार को जॉइन करेंगी। इसके बाद राज्य सरकार उन्हें प्रारंभिक फील्ड पोस्टिंग के तहत असिस्टेंट कलेक्टर या उपखंड अधिकारी (SDM) के रूप में नियुक्त कर सकती है।
Rajasthan Expressway: एक्सप्रेसवे निर्माण में राजस्थान बना देश का नंबर-1 राज्य, 1192 किमी हाई-स्पीड कॉरिडोर तैयार
राजस्थान कैडर क्यों माना जाता है अहम?
राजस्थान देश के बड़े प्रशासनिक राज्यों में शामिल है, जहां जिला प्रशासन, ग्रामीण विकास, शहरी प्रबंधन और सामाजिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में IAS अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में मुद्रा रहेजा की पहली फील्ड पोस्टिंग पर भी प्रशासनिक हलकों की नजर रहेगी।