Crop Prices Hike: खरीफ सीजन 2026 शुरू होने के करीब 24 दिन बाद भी जिले के किसानों को समितियों से बीज नहीं मिल पा रहा है। बीज निगम ने धान, सोयाबीन सहित विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीजों की नई दरें तो जारी कर दी हैं, लेकिन वितरण व्यवस्था अभी तक सुचारु नहीं हो सकी है। रेट तय न होने के कारण पिछले कई दिनों से समितियों में बीज उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। नई दरों में जिले की प्रमुख फसल धान की सभी किस्मों (मोटा, पतला और सुगंधित) के दाम में प्रति क्विंटल 150 रुपये की वृद्धि की गई है। हालांकि दरें जारी होने के बाद भी किसानों को बार-बार समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।


