CG 5th-8th Result OUT Today: छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को यानी आज दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम (5th 8th Result 2026) दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश भी जारी कर दिया है।


