Taj Express Attack: ताज एक्सप्रेस पर हमला, लोहे के पाइप से वार, 2 यात्री घायल
आधी रात को ‘पुरा’ पर बोला था धावा
जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने जतावर-सिकरौदा पुलिया के बीच स्थित एक पुरा (चरागाह) पर बदमाशों ने धावा बोला था. वहां मौजूद चरवाहों को बंधक बनाकर उनसे बंदूक की नोक पर करीब 60 भैंसे लूटकर ले गए. घटना के बाद बदमाशों के जाने पर चरवाहों ने शोर मचाया, जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि चरवाहों के हाथ-पैर बंधे हुए थे और भैंसें गायब थीं। चरवाहों को मुक्त कर उनसे जानकारी ली गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
70 पुलिसकर्मी और ड्रोन से की 30 गांवों की घेराबंदी
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुरैना पुलिस अधीक्षक ने टीआई सिविल लाइन उदयभान सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित की. जिसमें करीब 70 पुलिसकर्मियों का दल ने आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि बदमाश मवेशियों के साथ राजस्थान के डांग बसई थाना क्षेत्र के नगर गांव में छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने नगर गांव सहित आसपास के करीब 30 गांवों की घेराबंदी कर दी. साथ ही ड्रोन की मदद से बीहड़ों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
ड्रोन की नजर से नहीं बच सके लुटेरे
पुलिस ने नगर गांव सहित आसपास के करीब 30 गांवों की घेराबंदी कर दी. साथ ही ड्रोन की मदद से बीहड़ों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.आसमान में मंडराते ड्रोन को देखकर बदमाश घबरा गए. खुद को घिरता देख लुटेरे भैंसों को छोड़कर फरार हो गए. लगातार कार्रवाई के दौरान पुलिस को जंगल की ओर से मवेशियों का झुंड आता दिखाई दिया. नजदीक आने पर पशु मालिकों ने अपनी भैंसों की पहचान कर ली. गिनती करने पर उनकी संख्या 60 पाई गई.पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सभी 60 भैंसें बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दी हैं.
Aaj Ka Mausam 2 May 2026: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहीं तेज धूप से बढ़ेगी गर्मी
आरोपियों की तलाश जारी
मामले को लेकर टीआई उदयभान सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने चुनौती को स्वीकार करते हुए 12 घंटे के भीतर सफलता हासिल की है. हालांकि बदमाश बीहड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं. आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे है.