Bilaspur Airport Flights: बिलासा एयरपोर्ट से तीन मई को दिल्ली के लिए शाम के समय फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। यह सुविधा लंबे समय से यात्रियों की मांग रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस नई उड़ान सेवा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस फ्लाइट की बुकिंग खुलने के महज चार दिनों के भीतर ही टिकट किराया 10 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया है।


