Bomb Threat Alert: राजस्थान में बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थम नहीं रहा है। उदयपुर, बाड़मेर व बारां के कोर्ट को आज बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। पुलिस-प्रशासन अलर्ट हैं। उदयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार सुबह 8.30 अचानक बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई। आनन-फानन में पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ले रही हैं। प्रशासन ने वकीलों के काम शुरू करने से पहले ही अचानक सबको बाहर निकलने के निर्देश दे दिए गए।


