धमतरी : रुद्री स्थित फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सोमवार को नियमित अभ्यास के बीच एक 303 रायफल का चेंबर फटने से अंदर का शेल पास में खड़े नगर सेना के एक जवान को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन रुद्री के फायरिंग रेंज में नगर सैनिकों की सोमवार सुबह फायरिंग प्रैक्टिस चल रही थी.


