नई दिल्ली : खुशखबरी, खुशखबरी, खुशखबरी! दिल्ली के शिक्षकों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों की सैलरी बढ़ाने जा रही है। कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया है। अब हर महीने 14000 से ज्यादा रुपये बढ़कर आपके खाते में आया करेंगे। लेकिन रुक जाइए, ये लाभ हर टीचर को नहीं मिलेगा। अब आप सोच रहे होंगे, आखिर फिर किसे मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी? दरअसल ये बढ़ी हुई सैलरी समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा देने वाले 784 सेंटर्स के सभी टीचर्स को मिलेगी। कैबिनेट मीटिंग में लिये गए फैसले के मुताबिक, टीचरों की सैलरी 21,000 से बढ़ाकर 35,420 रुपये कर दी गई है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित कैबिनेट में हुए इस निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में करीब 1,131 वोकेशनल शिक्षक कई विधाओं की ट्रेनिंग देते हैं। इनका वेतन बढ़ाकर 38,100 रुपये किया जा रहा है। पहले इन्हें 20,000 से लेकर 23,000 रुपये ही मिलते थे। वहीं, समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्तमान में संचालित कुल 784 केंद्रों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के वेतन में भी वृद्धि की गई है।


