Bomb Threat Mail: बारां कलेक्टर कार्यालय को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में ‘लाल कपड़ों’ को लेकर चेतावनी
24 मई को खेला जाएगा आईपीएल 2026 में लीग फेज
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में लीग फेज का आखिरी मैच 24 मई को खेला जाएगा। इस दिन संडे है और दो मैच खेले जाने हैं। इस दिन पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जो ईडन गार्डेंस में होगा। इसके साथ ही लीग फेज समाप्त हो जाएगा। 10 में से छह टीमें बाहर हो जाएंगी, केवल चार टीमें खिताब की दौड़ में बाकी बचेंगी।
आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
इसके बाद दो क्वालीफायर, एक एलीमिनेटर और फिर फाइनल खेला जाएगा। इसकी तारीखों का ऐलान बीसीसीआई की ओर से बाद में किया जाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि 31 मई दिन रविवार को आईपीएल फाइनल होगा, इसी दिन पता चलेगा कि कौन सी टीम इस बार चैंपियन बनी है। इस बीच खबर सामने आई कि आईपीएल का फाइनल बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। इसकी मेजबानी का मौका अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को दिया गया है।
Rajasthan News: श्रीगंगानगर बॉर्डर पर नाइट कर्फ्यू लागू, शाम 7 बजे के बाद आवाजाही बंद, DJ पर भी सख्त पाबंदी
न्यू चंडगढ़ और धर्मशाला में खेले जाएंगे प्लेऑफ के मुकाबले
आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद में होगा, लेकिन बाकी तीन मैच कहां होंगे, ये भी जान लीजिए। इस साल का पहला क्वालीफायर धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके अलावा न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में दूसरा क्वालीफायर और एलिमिनेटर खेला जाएगा। पता चला है कि कुछ राजनीतिक कारणों के चलते बेंगलुरु को प्लेऑफ के किसी भी मैच की मेजबानी नहीं दी गई है। हालांकि अंदर की बात क्या है, ये जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बीच अब सभी की नजरें इस बात पर है कि वो 4 टीमें कौन सी होंगी कि प्लेऑफ में जाएंगी और कौन सी टीम इस बार विजेता बनती है।