Rajasthan News : शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से 2026-27 का शिविरा पंचांग जारी कर दिया है। जिसमें राजकीय विद्यालयों में मई माह में 14 कार्य दिवस बताए गए हैं, वहीं 17 मई से ग्रीष्मावकाश की शुरुआत होगी। शिविरा पंचांग के अनुसार 4 मई से प्रवेशोत्सव का शुरू दूसरा चरण 11 जुलाई तक चलेगा। अध्यापकों को प्रथम चरण में शेष रहे बच्चों के चिन्हीकरण के लिए हाउसहोल्ड सर्वे करना होगा। चिन्हीकरण के बाद सीएसआर मॉड्यूल में इस कार्य की प्रविष्टि करनी होगी। शिक्षा विभाग ने इस वर्ष 1 अप्रेल में सत्र शुरू किया। अवकाश कम किए गए हैं। स्कूल शिक्षा में ग्रीष्मावकाश कटौती आदेश पर शिक्षक संगठनों ने भी बड़ा विरोध किया है। स्कूल शिक्षा में ग्रीष्मावकाश में 10 दिन की कटौती कर इसे 45 दिन से घटाकर 35 दिन कर दिया गया है जबकि कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश 50 से 60 दिन का किया जा रहा है।


