Medical Job Alert: प्रदेश में प्रस्तावित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में 175 डॉक्टरों की संविदा भर्ती की जाएगी। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग वॉक इन इंटरव्यू लेगा। डॉक्टरों को 1 से 2.25 लाख रुपए वेतन दिया जाएगा। ये वेतन असिस्टेंट, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसरों के लिए है। नए कॉलेज दंतेवाड़ा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा व कुनकुरी जशपुर में खोले जाएंगे। कॉलेज खुल सकें इसलिए नेशनल मेडिकल कमीशन को पहले ही प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। खाली पदों के लिए 6 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। डॉक्टर 13 मई तक आवेदन कर सकते हैं।


