Rajasthan News: पानी संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिला अधिकारी को सुनाई खरी-खोटी; गाड़ी में बैठकर रो पड़ीं
16 मई से शुरू होगी आवेदन संशोधन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जा रहा है। संशोधन की प्रक्रिया 16 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी निम्नलिखित जानकारियों में बदलाव कर सकेंगे। जैसे कि मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और पत्राचार का पता।
भर्ती आवेदन में संशोधन के लिए OTR और KYC अनिवार्य
अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में KYC (केवाईसी) प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होगा। आयोग के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी ने अपनी एसएसओ आईडी बदल ली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। वे ‘फैच एप्लिकेशन फॉर्म’ विकल्प के जरिए अपना पुराना डेटा नई प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकते हैं। केवाईसी पूरी होने पर आपकी लाइव फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपने आप अपडेट हो जाएंगे।
दिल्ली की जेलों में भीड़ का विस्फोट, क्षमता से दोगुने कैदी – NCRB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
बायोमेट्रिक डेटा के उपयोग की स्वघोषणा देना अनिवार्य
खास बात यह है कि यदि आपको कोई संशोधन नहीं भी करना है, तब भी आपको आवेदन को ‘एडिट मोड’ में खोलना होगा। यहां आपको अपनी फोटो और बायोमेट्रिक डेटा के उपयोग की स्वघोषणा (डिक्लेरेशन) और सहमति देनी होगी। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंत में मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके ही फाइनल सब्मिट करना होगा।आयोग सचिव ने स्पष्ट किया है कि आयु, आरक्षण और शैक्षणिक योग्यता जैसी पात्रता की शर्तें वर्ष 2021 के आधार पर ही तय की जाएंगी। इसमें वर्तमान स्थिति के अनुसार कोई बदलाव नहीं होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और रिक्रूटमेंट पोर्टल देखते रहें।