RSSB Lab Assistant Exam: राजस्थान के लाखों बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा कि 10 मई को होने वाली विज्ञान विषय की परीक्षा में करीब 500 रिक्त पद बढ़ाए जा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अब चयन की रेस में शामिल ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा।


