रायपुर : राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में इस साल सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल टी-20 मैचों का तड़का भी लगने वाला है. बीसीसीआई ने आगमी सीजन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. भारतीय सीनियर महिला टीम अक्टूबर महीने में जिम्बाब्वे महिला टीम की मेजबानी करते नजर आने वाली हैं. यह दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी, जिसमें 6 सफेद गेंद के मुकाबले खेले जाएंगे. रायपुर में तीन टी-20 और वडोदरा में तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. अबतक रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सिर्फ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने ही मैच खेला हैं. यह पहली बार होगा जब महिला क्रिकेट टीम यहां कोई अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी.



