CGPSC Recruitment 2026: अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए 13 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 11 जून को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।


