आमतौर पर माना जाता है कि साल में एक बार आपको स्क्रीन गार्ड बदल लेना चाहिए. इसके अलावा अगर आपके फोन पर लगे स्क्रीन गार्ड में क्रैक्स आ गए हैं या यह अपनी जगह से उखड़ने लगा है तो इसे बदलना ठीक रहेगा. इसके अलावा अगर इस पर स्क्रैचेज नजर आने लगे हैं, टचस्क्रीन की टच सेंसेटिविटी कम हो गई है या फोन की स्क्रीन ठीक से नजर नहीं आ रही तो भी नया स्क्रीन गार्ड लेना फायदे का सौदा रहेगा. बाजार में आपको कई प्रकार के स्क्रीन गार्ड मिल जाएंगे, जिसमें से आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी चुन सकते हैं. स्क्रीन गार्ड के लिए टेम्पर्ड ग्लास भी एक बेहतरीन च्वॉइस हो सकती है. यह फोन डिस्प्ले को फिजिकल डैमेज के साथ-साथ स्क्रैचेज से भी बचा सकता है.
स्क्रीन गार्ड के हैं एक साथ कई फायदे
अगर आप प्रीमियम क्वालिटी वाला स्क्रीन गार्ड लेते हैं तो इसमें एंटी-माइक्रोबायल लेयर लगी होती है, जो कीटाणुओं को जमा होने से रोकती है. कई बार ऐसा होता है कि हमें गंदे हाथों से भी फोन छूना पड़ जाता है. इसलिए यह लेयर जरूरी होती है. इस तरह स्क्रीन गार्ड आपको स्क्रीन पर जमा होने वाली गंदगी से भी बचाता है. इसके अलावा यह स्क्रीन पर लगने वाले स्क्रैचेज, फोन गिरने पर होने वाले फिजिकल डैमेज से भी सुरक्षा देता है.
IPL Points Table: दो टीमों का सफर खत्म, प्लेऑफ की रेस में मचा घमासान
स्क्रीन गार्ड खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- सबसे पहले स्क्रीन गार्ड की ड्यूरैबिलिटी और थिकनेस चेक करें.
- अगर आप फोन पर गेमिंग करते हैं तो ऐसा गार्ड लें जिससे हाथ न फिसले और ग्रिप अच्छी बनी रही.
- हमेशा ज्यादा लेयर वाला स्क्रीन गार्ड लें. इससे फोन के डिस्प्ले को बेहतर सुरक्षा मिलती है.