Pani Puri Food Poisoning: सड़क किनारे गुपचुप खाना बना मुसीबत! छत्तीसगढ़ में 25 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार
मुंबई इंडियंस और एलएसजी की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर
इस साल के आईपीएल में टॉप 4 में कौन सी टीमें जाएंगी, ये तो नहीं पता, लेकिन इतना जरूर है कि दो टीमों का खेल खत्म हो गया है। ये मुंबई इंडियंस और एलएसजी हैं। दोनों टीमों ने अब तक 11 मुकाबले खेल लिए हैं और उसमें से केवल तीन में उन्हें जीत मिली है। यानी कुल मिलाकर 6 अंक उनके पास हैं। हालांकि अभी भी उनके तीन मैच बाकी हैं, लेकिन अगर वे इन्हें जीत भी लेती हैं तो भी अंकों की संख्या 12 अंक हो पाएंगे, जो प्लेऑफ में जाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। अब ये टीमें नीचे ही रहेंगी, लेकिन अपने बचे हुए मैच खेलकर ये बाकी टीमों का खेल जरूर खराब कर सकती हैं।
आरसीबी, एसआरएच और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ी टक्कर
अब प्लेऑफ की जंग 8 टीमों के बीच रह गई है, क्योंकि दो टीमें बाहर हो चुकी हैं। इसमें भी टॉप 4 में जो टीमें हैं, उसमें से तीन के बराबर अंक हैं। आरसीबी, एसआरएच और गुजरात टाइटंस के 14 हो चुके हैं, लेकिन इनमें से कोई भी टीम अभी तक प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है। हां, उम्मीद जरूर है। पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं और वो भी ज्यादा पीछे तो नहीं है।
Bilaspur Flight Cancelled: एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को लगा बड़ा झटका, आखिरी वक्त पर रद्द हुई दिल्ली की उड़ान
सीएसके और राजस्थान की दावेदारी
इस बीच सीएसके और राजस्थान रॉयल्स ने 12 अंक हासिल कर लिए हैं और वे भी अपनी दावेदारी प्लेऑफ के लिए ठोक रही हैं। एक और मैच में जीत उन्हें टॉप 4 में ले जाने के लिए काफी होगी। इस बीच कुल मिलाकर देखा जाए तो अब अंक तालिका काफी रोचक हो चुकी है, लेकिन अभी ये नहीं पता है कि प्लेऑफ की चार टीमें कौन सी होंगी।