सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां तालाब में मछली पकड़ने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई। घटना में बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए।


