राजस्थान के स्कूलों में अब अनिवार्य होगी राजस्थानी भाषा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 30 सितंबर तक सरकार से मांगी रिपोर्ट
जब स्पोर्ट्स बाइक बनी ‘छोटा हाथी’
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा नजारा गर्दिश में है, जिसे देखकर बड़े-बड़े इंजीनियरों के दिमाग का दही हो गया है. आमतौर पर जिस Yamaha R15 को लोग सड़कों पर स्टाइल मारने और रफ्तार के लिए दौड़ाते हैं, उस पर राजस्थान की एक महिला ने लोहे की भारी-भरकम ट्रॉली फिट कर दी है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे करीब 2 लाख की ये बाइक शान से कबाड़ ढोने के काम में लगी है. राह चलते लोगों ने जब ये मंजर देखा, तो उन्हें अपनी आंखों के धोखे का अहसास हुआ, पर हकीकत तो सामने खड़ी थी.
लाखों की सवारी और कबाड़ की बारी
स्कूटी से जा रहे दो युवकों ने जब इस ‘जुगाड़ू गाड़ी’ को देखा तो वो खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने तुरंत महिला को रोका और इस कारनामे के बारे में पूछताछ शुरू कर दी, जिस बाइक की चमक पर युवा फिदा रहते हैं, उसे इतनी बेदर्दी और कामचलाऊ तरीके से इस्तेमाल होते देख लोग दातों तले उंगली दबा रहे हैं. इंटरनेट पर एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि, ‘भाई साहब…इस जुगाड़ के आगे तो बड़ी-बड़ी पिकअप गाड़ियां भी पानी भरती नजर आएंगी’.
दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला: VIP काफिलों से लेकर गश्त तक ईंधन बचत के नए नियम लागू
सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग
जैसे ही ये वीडियो X और इंस्टाग्राम पर पहुंचा, कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग लिख रहे हैं कि कंपनी ने शायद ये सपने में भी नहीं सोचा होगा कि, उनकी सुपरफास्ट बाइक एक दिन सड़कों पर कबाड़ के बोरे ढोएगी. ये वीडियो दिखाता है कि जुगाड़ के मामले में हिंदुस्तानियों का कोई सानी नहीं है. यहां काम निकलने के लिए किसी बड़ी डिग्री की नहीं, बस तगड़े दिमाग की जरूरत होती है.