Anxiety Symptoms: सांसें तेज होना और दिल की धड़कन बढ़ना कहीं एंग्जाइटी तो नहीं हो रही, जान लें Anxiety के लक्षण क्या-क्या होते हैं?
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में आज धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। रात के समय बिजली कड़कने और तूफान की संभावना है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है। बांदा में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रयागराज और झांसी में भी तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य का मौसम शुष्क रहेगा, जबकि दक्षिणी यूपी में लू चल सकती है।
राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी
राजस्थान में 17 मई से तापमान बढ़ने लगेगा। पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। जयपुर, बीकानेर और भरतपुर समेत कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। गया, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी और कटिहार समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। पटना में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पंजाब में आंधी और लू दोनों का असर
पंजाब के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट समेत कई इलाकों में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 20 मई तक कई हिस्सों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
झारखंड और उत्तराखंड में भी अलर्ट
झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में भी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
AC का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी! ब्लास्ट का खतरा बढ़ाती हैं ये लापरवाहियां; जानें जरूरी सेफ्टी टिप्स
हिमाचल और तमिलनाडु में भी मौसम बदला
हिमाचल प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं। दूसरी ओर तमिलनाडु में बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर दिख रहा है। कई जिलों में भारी बारिश हो रही है और अगले दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान है।