Honey Bee Attacks : ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल सिंघनपुर गुफा में शोध करने पहुंचे रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के 4 शोधकर्ता और 1 वैज्ञानिक पर मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डायल 108 और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


