धरसींवा: विधानसभा क्षेत्र धरसींवा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग ग्रामीण ने हाइटेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दी। बुजुर्ग के मकान को शासन-प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया, जिसके कारण उसका पूरा परिवार सड़क पर आ गया। इसी से नाराज होकर उसने ये कदम उठाया। यह पूरा मामला सारागांव का है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित कालिया साहू अपनी थोड़ी सी जमीन पर खेती और मेहनत-मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। उस घर में उनके छोटे-छोटे बच्चे, पूरा परिवार और नाना-नानी दशकों से रह रहे थे, लेकिन प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई ने उनके इस पुश्तैनी आशियाने को जमींदोज कर दिया।


